आशीष ठाकुर ने दमुआ स्वास्थ्य केंद्र में 2 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन उपलब्ध करवाई

जुन्नारदेव, ज़िला छिंदवाड़ा
रिपोर्टर- ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के दिशा निर्देश पर विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर के मार्गदर्शन में दमुआ भाजपा के भाजपा नेताओं ने दमुआ स्वास्थ्य केंद्र में पहुँच कर 2 नोजल वाली, 2 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन तहसीलदार पूर्णिमा खंडायत, दमुआ टीआई धर्मेंद्र कुशराम,डॉ भटकर को सौंपी है इस दौरान पूर्व विधायक झनकलाल ठाकुर जी भी मुख्य रूप से उपस्तिथ थे। ये मशीने कोविड के गंभीर मरीजों जिन को तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत हो उनके लिए बरदान साबित होगी। ज्ञात हो श्री आशीष ठाकुर ने कोरोना की दूसरी लहर के शुरुआत में ही ऑक्सीजन कमी को महसूस करते हुए सबसे पहले अपने व्यय पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन जुन्नारदेव कोविड सेंटर को सौंपी थी। आज फिर उनके द्वारा ये 2 मशीन भेजी गई है। दमुआ के निवासियों ने श्री आशीष ठाकुर का आभार माना है।
ये रहे उपस्थित भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष यसवंत पवार,महामंत्री प्रवीण खुंगर महामंत्री मनोज दावन्दे,आलोक श्रीवास्तव,प्रभाकर वासनिक ,सूरज चौधरी,पार्षद अमित राठौर,मोहित कनोजिया ,सोहन चौहान,अमित बरैया ,अनुराग यादव,आकाश आखरे, ललित सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


