ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। मुख्यमंत्री के पद की गद्दी छिनने के सवाल पर त्रिवेंद्र ने कहा इसके जवाब के लिये आपको दिल्ली जाना पड़ेगा। त्रिवेंद्र रावत के कार्यकाल के 4 साल पूरे होने में 9 दिन पहले ही उनसे ये गद्दी छीन ली गई है।

उत्तराखंड की राजनीति में उठा-पठक के बीच दो नाम चर्चा में है जो मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। ये दो नाम हैं अनिल बलूनी और धन सिंह रावत। अटकलें सतपाल महाराज को लेकर भी हैं। हालांकि, सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा, यह कल साफ हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close