भिण्ड-शहर में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस का 18 अगस्त को नगरपालिका घेराव
शहर में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस का 18 अगस्त को नगरपालिका घेराव
भिण्ड- शहर में व्याप्त गंदगी के ढेर,जल भराव,खराब सीवर प्रोजेक्ट,खराब स्ट्रीट लाईट,भ्रष्टाचार, फर्जी कर्मचारियों के भुगतान में भ्रष्टाचार, खराब टूटी फूटी सड़कें आदि जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में कांग्रेस विशाल आंदोलन और नगरपालिका का घेराव करेगी। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया सभी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय बीटीआई रोड पर एकत्रित होकर रेली के रूप में नगरपालिका की और कूच करेंगे। कार्यक्रम में प्रत्येक कार्यकर्ताओ को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना है। और नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन की हठधर्मी को कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। आंदोलन में जिला कांग्रेस,नगर कांग्रेस शहर कांग्रेस,सेवादल,युवा कांग्रेस,महिलाकांग्रेस, एनएसयूआई,अल्पसंख्यक कांग्रेस,अनुसूचित जाति विभाग, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस,नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, आइटिसेल,पार्षद, पूर्व पार्षद,कांग्रेस सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। डॉ. अनिल भारद्वाज प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेठी भिण्ड।



