अपराधमध्यप्रदेश

थाना खुदागंज पुलिस टीम को मिली बडी सफलता

 

साहसिक मुठभेड के दौरान 02 शातिर अभियुक्तो को अवैध असलहा व कारतूस एवं चाकू सहित किया गिरफ्तार ।

शाहजहांपुर:-श्री एस आनन्द पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार , श्री संजीव कुमार बाजपेयी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव श्री परमानन्द पाण्डेय क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाकर की जी रही लगातार कार्यवाही दिनांक 21.03.2021 को रात्रि करीब 22.45 बजे थाना खुदागंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मु0अ0स0 65/2021 धारा 5/8 सीएस एक्ट मे वांछित चल रहे अभियुक्तगण 1. तस्लीम पुत्र सद्दीक निवासी ग्राम रसियाखानपुर थाना वीसलपुर जनपद पीलीभीत 2- आसिफ उर्फ कल्लू पुत्र सद्दीक निवासी ग्राम रसियाखानपुर थाना वीसलपुर जनपद पीलीभीत को थाना खुदागंज पुलिस मुठभेड के दौरान वहद जंगल गैली तिराहा थाना खुदागंज से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त तस्लीम के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस नाल मे फंसा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ व अभियुक्त आसिफ उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद चाकू नाजायज बरामद हुआ ।इस सम्बन्ध मे थाना खुदागंज पर मु0अ0सं0 72/2021 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड) व मु0अ0सं0 73/2021 धारा 3/25/27 A Act व मु0अ0सं0 74/2021 धारा 4/25 A Act पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है । इनके द्वारा पूर्व मे गौ तस्करी जैसे अपराध कारित किये जा चुके है ।अभियुक्तगण के विरुद्ध कई जनपदो मे गम्भीर धारोओ मे अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्तगण अवैध असलहा लेकर घूमते थे । जिससे जनता मे भय व आतंक व्याप्त था ।

अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
Close
Close