ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

टीकमगढ़। नेशनल डॉक्टर्स-डे, डॉक्टर्स की मेहनत और कार्यकुशलता से कोरोना हारा।

मनोज सिंह की रिपोर्ट

टीकमगढ़- समूचे देश के साथ जिले में भी कोरोना ने कहर बरपाया। पहली लहर इसके बाद दूसरी लहर में और अधिक लोग कोरोना से प्रभावित हुए। इस दौरान जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स की टीम ने बेजोड़ मेहनत, लगन, कार्यकुशलता, सेवा-भावना और समर्पित भाव से काम कर नहीं केवल कोरोना से प्रभावित मरीजों को स्वस्थ्य किया, अपितु जिले में कोरोना से होने वाले नुकसान को भी कम किया। एक जुलाई नेशनल डॉक्टर्स-डे पर जिले के डॉक्टर्स को बधाई और उनकी मेहनत, लगन और जज्बे को सलाम।
कोरोना काल में डॉक्टर्स की टीम के साथ दिन-रात मेहनत की और लोगों को नुकसान में बीमारी से बाहर निकाला। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संभाला और सभी व्यवस्थाएं और सुविधाएं शासन स्तर से कॉर्डिनेट कर जुटाई हैं। सिविल सर्जन का भी कोरोना से फाइट में उल्लेखनीय योगदान रहा। जिला चिकित्सालय सहित जिले में कोरोना पीक के दौरान व्यवस्थाओं में कमी नही आने दी। चाहे डॉक्टर्स की ड्यूटी हो, टेस्टिंग की सुविधा, फीवर क्लिनिक, कोविड बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना आदि में सभी का अच्छा योगदान रहा।
कोविड-19 की दोनों लहरों के दौरान जिले में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सभी शासकीय चिकित्सकों, निजी चिकित्सकों को कोरोना से फाइट में अच्छा काम करने के लिए एक जुलाई नेशनल डॉक्टर्स-डे पर कोटि-कोटि बधाई।

Related Articles

Back to top button
Close
Close