Uncategorized

कृषि उपज मंडी में हम्मालों की रेट बढ़ाने को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर एस डी एम ने ली बैठक

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

कृषि मंडी में व्यापारी और हम्मालो के बीच चल रहे विवाद को आपसी में सहमति को लेकर एस डी एम रवि मालवीय द्वारा कृषि मंडी कार्यलय में बैठक आयोजित की गई बैठक में हम्माल संघ के अध्यक्ष बाबूलाल देलवार एवं नारायण प्रसाद शर्मा सहित व्यापारी एवम मंडी पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में हम्मलों द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस साल भी रेट बढ़ाने की मांग रखी गई इस बात पर व्यापारी हम्मालों की बात मानने को राजी नहीं हुए लंबे समय तक एसडीएम रवि मालवीय द्वारा समझाने का प्रयास किया गया लेकिन हम्माल अपनी मांगों पर अड़े रहे और व्यापारी मानने को तैयार नहीं हुए एसडीएम द्वारा दोनों पक्षों को हिदायत दी गई की 3 महीने तक जो प्रक्रिया चल रही है इसी आधार पर काम करने को कहा लेकिन हम्माल इस पर राजी नहीं हुए हैं हम्माल संघ के अध्यक्ष का कहना है कि व्यापारियों द्वारा हम्मालों से काम अधिक लिया जा रहा है और रेट कम दिए जा रहे हैं साथ ही व्यापारियों द्वारा हम्माल की किसी प्रकार की क्षति होती है तो क्षति की भरपाई करने को भी व्यापारी तैयार नहीं है जिसे भी हम्माल नाराज हैं इसी बात को लेकर व्यापारी और हम्मालों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है शुक्रवार को एसडीएम रवि मालवीय द्वारा बैठक ली गई जिसमें भी सहमति बनने के भी कोई आसार दिखाई नहीं दिए एस डी एम द्वारा मंडी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की हम्माल नही मानते है तो आप नई भर्ती के आदेश जारी करें जिससे किसानों को परेशानी न हो

Related Articles

Back to top button
Close
Close