मध्यप्रदेश

दूध डेरी में आग लगने से लाखों की सामग्री जलकर हुई खाक

गोटेगांव स्थानीय बैलहाई बाजार स्थित माता ठकरानदाईजी मंदिर के समीप स्थित दूध डेयरी में आग लगने से लाखों की सामग्री जलकर नष्ट हो गई प्राप्त जानकारी के मुताबिक माता ठकरानदाई मंदिर के समीप स्थित राधाकृष्ण दूध डेरी के संचालक विकास राय ने बतायाकि राधा कृष्ण दूध डेरी का संचालन कर मैं अपने परिवार का पालन पोषण करते हुए प्रतिदिन की भांति रात्रि 10 बजे के लगभग अपनी दुकान बंद करके घर चला गया सुबह मुझे जानकारी प्राप्त हुईकि हमारी दुकान में आग लग गई घर से आनन-फानन दुकान पर पहुंचकर मोहल्लावालों के सहयोग से दुकान में लगी हुई आग पर काबू पाया परंतु तब तक दुकान में रखे फ्रिज फ्रीज़र कांटा मशीन फल फ्रूट दूध दही सहित अन्य सामग्री के अलावा 2 दिन की बिक्री के पेटी में रखे हुए लगभग 60 हजार रुपए सहित लाखों की सामग्री जलकर खाक हो गई दुकान में आग कैसे लगी मुझे इसकी जानकारी नहीं है पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना करने के उपरांत पुलिस यह पता लगाने में जुटीकि आखिर आग कैसे लग गई मोहल्ला वासियों ने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाए जाने हेतु मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

गोटेगांव से सीताराम रजक की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
Close
Close