देपालपुर।आइसोलेट सेंटर पहुंचे पुर्व विधायक मनोज पटेल, मरीजों से पूछी इलाज और भोजन की व्यवस्था
पूर्व विधायक श्री पटेल ने देपालपुर में चलाए जा रहे कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करते हुए यहां इलाज करा रहे कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से उनका हालचाल जाना।

देपालपुर से विशाल चांदना की रिपोर्ट
देपालपुर। जहां कोरोना महामारी के संक्रमण से आम जनता के साथ जनप्रतिनिधियों में भी भय का वातावरण देखा गया है। पूर्व विधायक मनोज पटेल ने बुधवार को देपालपुर के कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से चर्चा की व व्यवस्था की सराहना की। पटेल ने मरीजों के इलाज के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
पूर्व विधायक श्री पटेल ने देपालपुर में चलाए जा रहे कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करते हुए यहां इलाज करा रहे कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के सेंटर समस्त विकासखंडों में संचालित किए जाएं। देपालपुर के सेंटर में पर्याप्त मात्रा में दवा की उपलब्धता देखकर उन्होंने अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नगर परिषद कर्मचारी, पुलिस जवान, राजस्व अमले सराहना की।
भोजन समय पर मिल रहा या नहीं,
पूर्व विधायक श्री पटेल ने यहां भर्ती मरीजों से चर्चा करते हुए समय पर भोजन मिल रहा है कि नहीं, उसका स्वाद कैसा है नमक मिर्ची का उपयोग किस प्रकार किया जा रहा है उक्त बातें पूछी। सेंटर पर इलाज कर रहे व्यक्तियों ने बताया कि सेंटर पर पर्याप्त एवं पोषणयुक्त भोजन, नाश्ता एवं चाय समय-समय पर प्रदान किया जा रहा है। भर्ती कोरोना संक्रमितों को संस्था निर्भय द्वारा दिए जा रहे भोजन व्यवस्था का भी दर्शन परिणय पैलैस में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष गोपाल कटेसरिया, भाजपा नगर महामंत्री मुकेश जैन, नगर भाजपा प्रभारी ईश्वरीय प्रकाश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अजय आहूजा, भाजपा पूर्व पार्षद विमल यादव, महेशपुरी गोस्वामी, गोपाल मोदी, श्याम गोयल, भरत यादव, गणेश राठौर, जीतू माली, सोमिल माली विक्कू नेता अन्य नेता मौजूद थे।


