मध्यप्रदेश
जरुआखेड़ा चौकी अंतर्गत बीस मील तिराहे पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत घायल ने रास्ते में तोड़ा दम

जरूवाखेड़ा से मनोज राय
की रिपोर्ट
जरूआखेड़ा चौकी अंतर्गत बीस मील तिराहे के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए तुरंत ही एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक में फस कर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक के परखच्चे उड़ गए उस पर सवार जरुआ खेड़ा निवासी बाबूलाल सेन गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि टक्कर के बाद ट्रक मौके पर ही पलट गया हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को गंभीर हालत में एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है


