देवरीकलां(सागर)देवरी तहसील- के अंतर्गत थाना महाराजपुर के ग्राम पनारी की महिला को एक व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया |
रिपोर्टर कमलेश खरें
देवरी तहसील- के अंतर्गत थाना महाराजपुर के ग्राम पनारी की महिला को एक व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया साथ ही उक्त व्यक्ति द्वारा महिला को बेचने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने महाराजपुर थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की जिससे ग्रामीणो मे गुस्सा बढ गया और परिजनों व महिला के समर्थन मे थाने का घेराव कर आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने का निर्णय लिया और परिजन सहित ग्रामीण थाना महाराजपुर पहुंचे। चूंकि ज्ञात हो कि इस तरह महाराजपुर पुलिस की कार्यशैली का यह पहला मामला नहीं ऐसे अनेक मामले प्रकाश मे आये जिन पर पुलिस द्वारा इस तरह की लापरवाही बरती गई। परिजनों ने महाराजपुर पुलिस पर लेन देन कर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। इस दौरान गांव के एवं आसपास के ग्रामीण द्बारा थाना का घेराव किया


