देवरीकलां(सागर)-गौरझामर में जनता दरवार का आयोजन पूर्व मंत्री एवं विधायक हर्ष यादव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं

कमलेश खरें की रिपोर्ट
गौरझामर में जनता दरवार का आयोजन पूर्व मंत्री एवं विधायक हर्ष यादव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं
देवरी व केसली की तर्ज पर उपखण्डस्तरीय जनता दरवार का आयोजन गौरझामर ग्राम पंचायत के नवीन कार्यालय भवन में क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव द्वारा किया गया है। ग्राम पंचायत गौरझामर सहित आस-पास की अन्य ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को सूचित कर, जनता दरवार का आयोजन किया गया। गौरझामर में प्रथम जनता दरवार में कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायते मांग पत्र प्राप्त हुए। मौका स्थल पर उपस्थित उपखण्डस्तीय अधिकारियों कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों का निराकरण कराया गया है। जिसमें आवेदिका श्रीमति हरिवाई स्व.राजू अहिरवार को विधवा पेंशन की तत्काल स्वीकृति प्रदान कर प्रमाण पत्र विधायक हर्ष यादव द्वारा दिया गया, जिससे आवेदिका की अगले महिने से पेंशन आना प्रारंभ हो जायेगी। जनता दरवार में प्राप्त और अन्य आवेदन पत्रों की जॉच कर संबंधित विभाग प्रमुखों को प्रेषित किए गये है। जिसका समय-सीमा में निराकरण किया जायेगा। जनता दरवार के बाद ग्राम पंचायत परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमें विधायक हर्ष यादव द्वारा परिसर नारियल का पेड लगाया गया साथ ही नायव तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी द्वारा कदम का पेड लगाया गया। इस अवसर पर गौरझामर ब्लाक अध्यक्ष पवन लोधी, डॉ.वीरेन्द्र लोधी, राजाबाबू राजपूत, भरत यादव, प्रिंस शर्मा, मोती गौड़, राजू लोधी, रविन्द्र भाटिया, बबलू पटैल, विवेक जैन, इकबाल भाईजान, सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित हुए।


