देवरीकलां(सागर)-डेंगू रोगों को नियंत्रित करने के संबंध में एसडीएम अमन मिश्रा ने ली बैठक ,कहा हर वार्ड में हो दवा का छिड़काव डेंगू जैसी बीमारी तेजी से पैर पसार रही है

कमलेश खरें की रिपोर्ट
डेंगू रोगों को नियंत्रित करने के संबंध में एसडीएम अमन मिश्रा ने ली बैठक ,कहा हर वार्ड में हो दवा का छिड़काव
*डेंगू जैसी बीमारी तेजी से पैर पसार रही है
देवरी नगर में बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की स्थिति को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा द्वारा नगर पालिका परिषद में नगर पालिका एवं स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक ली गई इस दौरान उन्होंने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि देवरी नगर के सभी वार्डों में घर के बाहर मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव कराया जाए डेंगू रोग से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए एवं मच्छर रोगी दवा का छिड़काव सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में किया जाए तथा बुखार आने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में चेकअप कराएं घर के आसपास कूलर पुराने टायर आदि और अन्य स्थानों पर जलभराव रोके गांव और शहरी क्षेत्र में खाली प्लाट भी गंदगी का केंद्र बने हुए हैं खाली प्लाट में पानी का जमाव को रोका जाए मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि नगर के सभी सामुदायिक शौचालय एवं पेशाब घरों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है एवं जहां भी गंदगी होगी सभी जगह पर छिड़काव किया जायेगा इस दौरान एसडीएम अमन मिश्रा एवं बीएम ओ अर्चना शरण मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशांत श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे|


