ताजा ख़बरेंदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

गुना । अनंत चतुर्दशी पर हुआ 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन, श्रद्धालुओं ने घरों में ही किया श्रीगणेश विसर्जन, सार्वजनिक कार्यक्रम हुए स्थगित ।

गुना से विजय ओझा की रिपोर्ट

अनंत चतुर्दशी पर हुआ 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन, श्रद्धालुओं ने घरों में ही किया श्रीगणेश विसर्जन, सार्वजनिक कार्यक्रम हुए स्थगित

अनंत चतुर्दशी पर हुआ 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन, श्रद्धालुओं ने घरों में ही किया श्रीगणेश विसर्जन, सार्वजनिक कार्यक्रम हुए स्थगित

 

गुना –  विराट हिन्दू उत्सव समिति के तहत दस दिवसीय श्रीगणेशोत्सव की पूर्णाहूति अनंत चतुर्दशी पर श्री गणेश विसर्जन के साथ संपन्न हुई। चिंतन हाउस में विराजमान श्रीगणेशजी की मिट्टी की प्रतिमा का भुजरिया तालाब में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर हिउस प्रमुख कैलाश मंथन ने कहा कि कोरोना संकट के तहत विपरीत काल के चलते श्रद्धालुओं अथाह धैय का परिचय दिया है। कोविद-19 नियम के तहत सरकारी गाईडलाईन के चलते परंपरागत भव्य त्यौहार पर सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर घरों में ही सादगी से गणेशजी का विसर्जन किया गया।

श्री गणेश जी संकटों का नाश करने वाले सर्वप्रथम पूजनीय महादेव हैं। अनंत चतुर्दशी का त्यौहार भी श्रीगणेश की पूजा का प्रतीकात्मक पर्व है। गणेशोत्सव के तहत अनंत चतुर्दशी के बिना सनातन धर्म की कल्पना नहीं की जा सकती है। हिउस प्रमुख श्री मंथन ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सवालों के घेरे में लेते हुए कहा कि हिन्दुओं के सबसे बड़े त्यौहार पर स्थानीय प्रशासन की लापरवाही जाहिर हुई। हजारों परिवार श्री गणेश जी का विसर्जन करने से वंचित रह गए। डोल ग्यारस एवं अनंत चतुर्दशी पर नपा प्रशासन द्वारा गणेश प्रतिमा के विसर्जन में भारी अव्यवस्थाएं देखी गई। निर्धारित स्थानों पर नपा के छोटे वाहन काफी देर से पहुंचे। शहर में कोविड गाईडलाईन के नाम पर प्रशासनिक अमला ने हजारों श्रद्धालुओं की आस्था एवं श्रद्धा को चोट पहुंचाई है। वाहन व्यवस्था गड़बड़ा जाने से मंदिर परिसरों में हजारों मूर्तियां एकत्रित हो गई। जिन्हें निजी तौर पर विसर्जित कराया गया। वहीं शहर की साफ सफाई एवं विद्युत व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है। बहुसंख्यक समाज की आस्था को चोट पहुंचाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग हिउस ने की है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close