ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

देवरीकलां (सागर)| कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन |

कमलेश खरे की रिपोर्ट|

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी संगठन एवं मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय एवं जिला अध्यक्ष गंधाली कदम के आवाहन पर तहसील स्तर पर कर्मचारियों ने लंबित समस्याओं के संबंध में राज्य एवं केंद्रीय कर्मचारियों ने माननीय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अमन मिश्रा के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सरकार एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की लंबित एवं गंभीर समस्याएं प्रकार हैं-
1. अंशदाई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को तत्काल लागू किया जाए ।
2. केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते कि रोकी गई किस्तों की एरियस सहित तत्काल बहाली की जाए।
3. 1 जुलाई 2020 एवं 1 जुलाई 2021 की वार्षिक वेतन वृद्धियों को वास्तविक रूप से लागू करना।
4. पदोन्नति पर लगाई गई रोक को हटाया जाए एवं पात्रता अनुसार पदोन्नति के लाभ से लाभान्वित करना।
5. कर्मचारियों को छठवें एवं सातवें वेतन की विसंगतियों को दूर कर उचित निराकरण करना।
आदि लंबित समस्याओं को लेकर कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में शामिल तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, लीलाधर यादव सचिव, दिनेश दीक्षित तहसील कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र तहसील अध्यक्ष, फूल सिंह सेन ब्लॉक उपाध्यक्ष, लक्ष्मी कांत दुबे ब्लॉक कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार चौबे तहसील कार्यकारिणी अध्यक्ष, राकेश जैन ब्लॉक उपाध्यक्ष, नारायण तिवारी प्रवक्ता, राकेश जैन ब्लॉक उपाध्यक्ष, डॉ सुमित गोस्वामी तहसील प्रवक्ता, मान सिंह पटवारी अध्यक्ष, शिवशंकर लोधी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश ठाकुर कार्यकारिणी , उमा शंकर दीक्षित पटवारी ( पटवारी संघ),श्रीमती राजश्री सोनी, शैलेंद्र गज्जू पीसीओ , आशीष दीक्षित नर्मदा लखेरा शंकर लाल पटेल भूपेंद्र मांडवे , संतोष मेहरा, सत्य सिंह ठाकुर, कमलेश साहू बालचंद पटवारी, वसीम राजा खान, शरद दुबे सचिव, बृजेश विश्वकर्मा, अनिल मिश्रा ,बृजेश लोधी, प्रदीप जैन कृष्ण कुमार लोधी, विजय मेहरा, पवन मेहरा एवं अन्य राज्य एवं केंद्रीय कर्मचारियों में जनपद शिक्षा केंद्र देवरी, जनपद पंचायत देवरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ,राजस्व एवं तहसील कार्यालय देवरी, विटनरी, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य कर्मचारी अधिकारीयों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close