अशोकनगर।लॉक डाउन की लूट है लूट सके तो लूट दकानदार महंगे दामो मे बेच रहे सामग्री
प्रशासन से चोरी छिपे बेच रहे सामान जरूरत के सामान को मजबूरी में खरीद रहे लोग

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
कोराना महामारी के चलते कोराना कफ्र्यू लागू है , लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन लोगों को जरूरत है आवश्यक वस्तुओं की शादियां हो रही हैं लिहाजा दहेज भी चाहिए ऐसे में लोग जाएं तो जाएं कहां और इनकी मजबूरियों का फायदा उठा रहे हैं आपदाओं को अवसर बनाने वाले दुकानदार जो महंगे दामों पर वस्तुएं बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।
इतना ही नहीं इन दुकानदारों से भी प्रशासन के कुछ लोग लगातार एक निर्धारित राशि वसूल कर रहे हैं कि आप दुकान खोलो कोई कुछ नहीं कहेगा इस तरह को रोना की रोकथाम करने का प्रशासन का यह अनोखा ढंग पहली बार देखा जा रहा है।
जिन दुकानदारो द्वारा चोरी छिपे सामान बेचा जा रहा है।इसके साथ ही कई सामग्री तो निर्धारित मूल्य से 10 से 30प्रतिशत तक की वृद्धि कर महंगे दामों पर कालाबाजारी करते हुए बेची जा रही हैं । इस दौरान लोग शादी विवाह के साथ आवश्यक जरूरी के चलते लोग किनाने , कपडा ,बर्तन , आदि सामग्री लेने भी चोरी छिपे पंहुच रहे है जिसका पूरा फायदा दुकानदारो द्धारा उठाया जा रहा है।
और ग्राहकों को मंहगे दामों पर सामाग्री बेची जा रही है । है इनके द्वारा प्रशासन की आंखों मैं धूल झोंकी जा रही है ।


