ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

देवरी कलां(सागर)|देवरी बस स्टेंड पर अव्यवस्थित बसो के इधर उधर खडे होने से दुकानदारो  व्यापार ठप *समस्त दुकान व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव से लगाई गुहार|

 कमलेश खरें की रिपोर्ट| 

देवरी बस स्टैंड पर से पुलिस नदारद |
देवरी बस स्टेंड पर विगत दिनो से बसो के अव्यवस्थित खडे होने के कारण बसस्टेण्ड पर नगरपालिका प्रशासन की किराये की दुकानो पर व्यापारियों का व्यापार हुए ढपं जिसके कारण उन सभी का अपने परिवार का भरण पोषण करना मुशकिल हो रहा है छोटे दुकान व्यापारियो की दुकान के सामने कुछ बसो महीने भर से ज्यादा खड़ी है जिनका आवागमन चालू नहीं है फिर भी बस स्टेंड पर अव्यवस्थित ही खडी नजर आ रही है वही कुछ बसो के ड्राइवर अपने मनमरजी से बसो को कही भी खडा करके आधा आधा घंटे दुकानो के सामने खड़ी करते नजर आते है जिसकी शिकायत समस्त दुकानो ने क्षेत्रीय बिधायक हर्ष यादव जी के कार्यालय जाकर दुकानदारो ने की और बताया कि लॉकडाउन लगने के पहले व्यवस्थित बसे लगा करती थी लेकिन पहले बस स्टेड पर पुलिस आरक्षक की ड्यूटी भी लगती थी लेकिन अब कोई पुलिस वाले की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है वहीं दूसरी ओर हाथ ठेले फल दुकानदार भी व्यवस्थित दुकाने नहीं लगाते है जिससे बसें के आवागमन में परेशानी होती है जहां पर बसें खड़ी होती है वह पर पहले से फल-फूल खड़ा रहते हैं वहीं लॉकडाउन खुलने के बाद से पूरे बसस्टेंड की व्यवस्थाये ही बिगड़ी हुई है बसस्टेड पर अब बसें अपनी मनमर्जी से खडी होती है व कुछ बसें तो दो माह से खड़ी हुई है| जिनका आवागवन अभी चालू नहीं हुआ है और वही दूसरी ओर बस स्टैंड पर एक भी पुलिस वाला की ड्यूटी नहीं लगाई जाती पहले बस स्टैंड पर 2 पुलिस वालों की ड्यूटी लगी रहती थी जिससे आवागमन में कठिनाई नहीं होती थी लेकिन रोड के दोनों ओर एवं बसें स्टैंड पर फल फूल वालों की दुकान सजी रहती हैं जिससे आवागमन में असुविधा होती है वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड के पास में शराब दुकान भी है| जिससे शाम के वक्त शराबी की भीड़ बनी रहती है लेकिन पुलिस प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है|

Related Articles

Back to top button
Close
Close