देवरी कलां अनुपस्थित रहे पंचायत के सचिव ,सहायक सचिव ने संभाला मोर्चा
एडीएम अखिलेश जैन ने किया निरीक्षण

देवरी कलां से कमलेश खरे की रिपोर्ट
देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खामखेड़ा में वैक्सीनेशन कराने को लेकर जोर शोर से तैयारी की गई तैयारी का निरीक्षण एडीएम अखिलेश जैन ने किया उन्होंने केंद्र पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की और उन्हें वैक्सीनेशन के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सहायक सचिव के कार्य की सराहना की गई मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेंद्र जैन के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है जिसमें रोजगार सहायक रामजी सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए घर घर जाकर पीले चावल दिए पीले चावल का मान रखते हुए ग्रामीण वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे और निर्धारित लक्ष्य 100% वैक्सीनेशन का कार्य हुआ ग्राम पंचायत के सचिव चम यहन लाल अनुपस्थित रहे देवरी ब्लॉक में खामखेड़ा वैक्सीनेशन के कार्य को लेकर प्रथम स्थान पर रहा


