ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज कांड का एक लाख रुपए का मुख्य इनामी आरोपी मोती सिंह का पुलिस ने किया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश में कासगंज कांड के मुख्य आरोपी मोती सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने मोती सिंह के पास एक पिस्टल भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जो पिस्टल बरामद की है वो दरोगा की गायब पिस्टल है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिढ़पुरा थाने के सिपाही की हत्या और दारोगा को बुरी तरह से घायल करने की घटना का मोती सिंह मुख्य आरोपी था। मोती सिंह घटना के दिन से ही फरार चल रहा है। पुलिस बीते दिनों से उसकी तलाश में जगह-जगह पर छापेमारी कर रही थी।

यहां तक कि पुलिस ने मोदी पर एक लाख रुपये के इनाम का भी ऐलान किया था। इस बीच बीती देर रात पुलिस ने कासगंज कांड के मुख्य आरोपी मोती सिंह का पुलिस ने एनकाउंटर मार गिराया। एनकाउंटर के बाद मोती को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले भी पुलिस के साथ मुठभेड़ में कासगंज मामले में का एक आरोपी मारा गया था। दरअसल, कासगंज मामले केमुख्य आरोपी मोती सिंह के भाई एलकार और उसके साथियों को पुलिस ने कावी नदी के किनारे घेर लिया था।

इस दौरान उन्होंने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई में एलकार पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद इस केस में पुलिस ने कई और लोगों की गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close