मध्यप्रदेश

देवरी कलां पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन

देवरीकलां से कमलेश खरे की रिपोर्ट

देवरीकलां-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पं ब्रजकिशोर पटैरिया महाविद्यालय ने ऑनलाइन पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ आशीष जैन ने विषय प्रवर्तन व्याख्यान दिया उन्होंने बताया कि इस वर्ष के लिए पर्यावरण दिवस की थीम पारिस्थितिकी पुनःस्थापन पर आधारित है और हमें पर्यावरण संरक्षण पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है संस्था के संचालक डॉ अवनीश मिश्रा ने बताया कि जिस तरह समुद्र के अस्तित्व को संतुलित बनाए रखने में पानी की एक-एक बूंद का योगदान होता है उसी तरह वातावरण का गैसिय संतुलन बनाए रखने में पौधों की हर एक पत्ती का योगदान होता है अतः हमें अकारण पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए और पौधों के संरक्षण हेतु कार्य करना चाहिए संगोष्ठी को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री संतोष तिवारी तथा अंजू पाठक ने भी संबोधित किया साथ ही संगोष्ठी के उपरांत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया

Related Articles

Back to top button
Close
Close