देवरी कलां (सागर)। 33 केवी विद्युत लाईन बनी जान के लिए खतरा देवरी एसडीएम से की शिकायत।
181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज हुई, 33केवी लाईन से आया पेड़ में करंट।

कमलेश खरें की रिपोर्ट
देवरी कलां – मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी की 33 केवी विद्युत लाईन देवरी बस स्टैंड से बायपास को जोड़ने वाली मुख्य सड़क से बीच से होकर निकली है। जिसके चलते बड़ी बसों ट्रक एवं बस के ऊपर सामान होने पर गंभीर घटना घटित हो सकती है। वार्ड वासियों द्वारा उक्त मामले में कई बार विद्युत मंडल को शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही ना होने के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा को लिखित रूप से शिकायत करते हुए बताया कि मुख्य सड़क बाजार वार्ड में संतोष प्रजापति सहित दर्जन भर से अधिक घरों के ऊपर से क्षतिग्रस्त पुरानी 33 केवी विद्युत लाइन निकली हुई है। उक्त मुख्य सड़क से बसों का आवागमन प्रारंभ हो गया है। ऐसी स्थिति में बसों के निकलने में भी परेशानी हो रही है। लाईन बहुत नीचे होने एवं क्षतिग्रस्त पुरानी होने के कारण कोई भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। क्षतिग्रस्त 33 केवी विद्युत लाइन हटाने के लिए वार्ड वासियों ने एक मुहिम चलाई है जिसमें विद्युत विभाग द्वारा उक्त मामले को गंभीरता पूर्वक नहीं लेने के चलते मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि पुरानी छतिग्रस्त लाइन होने के कारण कोई भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। क्षतिग्रस्त लाइन के कारण कई बार छोटी-छोटी घटनाएं होती रही इसलिए मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए शिकायत की गई हैं।
कोई घटना हुई तो जिम्मेदार होगा विद्युत विभाग…
वार्ड वासियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा को सौंपी गई ज्ञापन में कहा गया है कि यदि उक्त मामले में कोई कार्यवाही नहीं होती है अगर कोई घटना घटित होती है तो मध्य प्रदेश विद्युत वितरण के अधिकारी की जिम्मेदारी होगी क्योंकि वार्ड वासियों द्वारा लगातार क्षतिग्रस्त 33 केवी लाइन को हटाने के संबंध में शिकायत भी की गई लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं। इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज की गई है। 2 दर्जन से अधिक मकानों से होकर उक्त लाइन गई हुई है जिसके चलते छतों पर जाना भी असंभव रहता है।
ऊर्जा मंत्री विधायक हर्ष यादव से भी की शिकायत…
वार्ड वासियों ने बताया कि उक्त मामले में मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव कमिश्नर सागर कलेक्टर सागर को लिखित रूप से शिकायत करते 33 केवी क्षतिग्रस्त पुरानी विद्युत लाइन को हटाने की मांग की गई है।
विधायक एसडीएम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किया था निरीक्षण…
मार्ग प्रारंभ होने एवं बसों का मार्ग परिवर्तित करने के संबंध में मौके पर जाकर विधायक हर्ष यादव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विद्युत विभाग की ए ई द्वारा निरीक्षण किया गया था। उस समय विधायक हर्ष यादव ने उक्त 33 केवी छतिग्रस्त लाइन को हटाने संबंधी निर्देश दिए थे उक्त लाइन को हटाने संबंधी बात विद्युत विभाग के अधिकारियों कही गई थी।
इनका कहना है
मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया था। विद्युत विभाग के अधिकारियों को उक्त 33 केवी लाइन हटाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था-हर्ष यादव विधायक देवरी
वार्ड वासियों द्वारा क्षतिग्रस्त 33 केवी लाइन हटाने के संबंध में शिकायत की गई है उक्त मामले में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता को पत्र लिखा गया है।


