ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देवरी कलां (सागर) । करंट लगने से 26 वर्ष के युवक की हुई मौत।

शव के साथ मृतक के परिजन बैठे धरने पर। ठेकेदार पर एफआईआर एवं परिजनों को मुआवजा की मांग।

कमलेश खरें की रिपोर्ट

देवरी कलां (सागर) – बुधवार की देर शाम बग्गी चपेट मे आ जाने से एक व्यक्ति की मौत और दूसरा घायल हो गया था।  देवरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही के चलते घोड़ा बग्गी मालिक की जान ले ली। बग्गी का घोड़ा भी करंट लगने से मर गया। एक व्यक्ति घायल जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में किया जा रहा है। वहीं 33केबी विद्युत लाइन नीचे होने से हुई घटना 5 बजे शादी समारोह में घोड़ा बग्गी लेकर जा रहा था। युवक 33 केबी लाईन के संपर्क में आ गए। जिससे तेजी से करंट फैल गया। बग्गी सवार युवक की मौत हो गई। बग्गी पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती किया गया। सूत्रों ने जानकारी दी बताया कि पनारी निवासी लखनलाल पिता राम बंसल 26 वर्ष शादी समारोह में बागी लेकर जा रहा था। जिसमें उसका पुत्र शुभम बंसल15 वर्ष सवार था। पनारी महाराजपुर शान्ति नगर के पास 33 केबी लाईन के तार इतने नीचे थे कि बग्गी तारों के संपर्क में आ गई। तेजी से उसमें करंट फैल गया जिसमें लखन की घटना स्थल पर मौत हो गई। शिवम को घायल अवस्था में अस्पताल भिजवाया गया मौके पर एसडीओपी पूजा शर्मा एवं मुख्य अभियंता सुबुद्धि चढ़ार धरना स्थल पर एवं थाना प्रभारी महाराजपुर एवं पुलिस प्रशासन मौजूद था।

Related Articles

Back to top button
Close
Close