ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

देवरी कलां । तीन माह से वेतन न मिलने पर जनपद पंचायत कर्मचारियो ने लिया सामूहिक अवकाश।

धरने पर बैठ कर्मचारी एसडीएम को दिया ज्ञापन।

कमलेश खरें की रिपोर्ट

देवरी – दिन मंगलवार को जनपद पंचायत देवरी के नौ कर्मचारियो ने सामूहिक अवकाश पर जाकर अपनी मांगो को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष आंचल आठया एवं देवरी एसडीएम अमन मिश्रा जनपद सीईओ देवेन्द्र कुमार जैन को ज्ञापन देकर जनपद पंचायत परिसर में धरने पर बैठे सभी कर्मचारियो ने बताया कि माह अप्रेल 2021 से जून 2021 तक का वेतन भुगतान नही किया गया है एवं माह जुलाई 2021 की 05 तारीख निकल चुकी है। सभी कर्मचारी अपने वेतन से जीवन यापन करते है। यदि किसी कर्मचारी के वेतन आभाव से उसको या उसके आश्रित परिवार के साथ कोई घटना होती है तो इसकी पूर्ण जबावदारी शासन की रहेगी। समस्त जनपद पंचायत में पदस्थ कर्मचारी दिनांक 6-07-2021 से सामूहिक अवकाश पर रहेगे। जब तक कि वेतन प्राप्त नही होता है। इस दौरान धरने पर बैठी जनपद पंचायत देवरी की लेखापाल श्रीमति राजश्री सोनी ने कहा कि वेतन की मांग को लेकर धर ने पर बैठे है क्योकि लगभग एक साल से एक दो तीन माह में वेतन मिलता है। इस बार चौथा माह लगने के बाद वेतन न आने से सभी कर्मचारी परेशान है। वही जनपद पंचायत के सहायक लेखा पाल मदन दुबे ने कहा कि हम सभी जनपद कर्मचारी यो को माह अप्रेल से तीन माह का वेतन नही मिला है और पिछले एक साल से दो तीन माह का वेतन रोककर दिया जाता है। हम लोग शीघ्र वेतन प्रदान कराने की मांग को लेकर धरने पर वैठे है।

इनका कहना है –

जनपद पंचायत के सभी कर्मचारियो द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमे उन को तीन माह से वेतन न मिलने की समस्या बताई है जिसके सम्बंध में मुख्यमंत्री पंचायत मंत्री व बरिष्ठ अधिकारियो को पत्र के माध्यम से अवगत कराकर शीघ्र वेतन सम्बंधी समस्या का निराकरण कराने का प्रयास करूगी – कुमारी आंचल आठया अध्यक्ष जनपद पंचायत देवरी।

ये तीन महीने से शासन स्तर पर बजट नही आया है इसलिये समस्या उत्पन्न हो रही है जिसके सम्बंध में पत्र लिखा गया है जिससे समस्या का निराकरण किया जा सके – देवेन्द्र कुमार जैन सीईओ जनपद पंचायत देवरी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close