रतलाम-रतलाम की सीमा अग्निहोत्री राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

पवन सोलंकी की रिपोर्ट
रतलाम की सीमा अग्निहोत्री राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
शिक्षक दिवस 5 सितंबर के अवसर पर प्रदेश के अन्य शिक्षकों के साथ ही रतलाम उत्कृष्ट विद्यालय की शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री भी वर्ष 2020-21 के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित की गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, प्रमुख सचिव शिक्षा रश्मि शमी मौजूद थे। रतलाम एनआईसी कक्ष में उपस्थित जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपए राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, सहायक संचालक लक्ष्मण सिंह देवड़ा, सी.के. सलित्रा, अशोक लोढा आदि उपस्थित थे। इस दौरान शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार तथा प्रमुख सचिव मती रश्मि शमी का उद्बोधन देखा सुना गया।


