मध्यप्रदेश

देवरी-नगर पालिका प्रशासन ने चलाया रोको टोको अभियान।

बिना वजह सड़कों पर घूमने वाले बिना मास्क पाए जाने पर लोगो के काटे चालान।

देवरी कला से कमलेश खरें की रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का देवरी नगर में नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ाई से पालन कराया जा रहा है कोरोना संक्रमण को लेकर बेफिक्र लोग बिना वजह सड़कों पर घूमते हुए एवं बिना मास्क पाये जाने पर नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही है एवं बार-बार समझाइश के बाद भी सड़कों पर घूमते हुए पाए जाने वाले तफरी करने वाले लोगो को अस्थाई जेल में रखा जा रहा है। बुधवार को नगर के सिविल लाइन मुख्य सड़क पर नगरपालिका अधिकारी निशांत श्रीवास्तव ने करीब एक दर्जन लोगो के बिना मास्क पाये जाने पर चालान काट कर कार्यवाही की एवं लोगो को समझाइस देकर घरों में रहकर कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की बात कही।सीएमओ निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना गाइडलाइन के नियमो का पालन कराया जा रहा है बावजूद इसके बिना बजह फालतू लोग सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं जिनके विरुद्ध कारवाही की जा रही है।हम आपको बता दे की बिना वजह घूमने वाले लोगों के चक्कर में यदा कदा बेकसूर लोग भी कभी-कभी प्रशासन की कार्यवाही के शिकार भी हो रहे हैं।नगर में आने जाने वाले बहरी लोगो पर प्रतिबंध लगाने एवं उन पर नजर रखने नगर के मुख्य चौराहों और बस स्टेंड पर पुलिस प्रशासन द्वारा राजस्व सीमाओं को एवं देवरी नगर की मुख्य सड़कों पर बेरिकेट लगाकर सील बंद किया गया है।एवं पुलिस प्रसाशन की तैनाती की गई है। तथा नगरपालिका अधिकारी निशांत श्रीवास्तव एवं थाना प्रभारी प्रशांत सेन के द्बारा हर चौराहे पर पुलिस तैनात है लेकिन युवक किसी बहाने के इधर उधर घूम रहे हैं अगर देखना है तो तहसील प्रांगण में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर दस पच्चीस व्यक्ति बैठे ही रहते हैं जबकि न्यायालय के काम अभी बंद पड़े हुए हैं फिर भी तहसील में दलाल लोग आज भी घूम रहे हैं बिना किसी काम के ये दलाल दिन भर घूमते फिरते रहते हैं अगर कोई अधिकारी इनसे जानकारी लेना चाहिए तो कहते हैं कि मैं वकील साहब का मुंशी हूं प्रशासन को तहसील परिसर मे भी जाकर कारवाही की जाना चाहिए

Related Articles

Back to top button
Close
Close