Uncategorizedताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आज हो सकती है देश के इन 10 राज्यों में बारिश मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

16 फरवरी से महीने के मध्य में मौसम ने पूरी तरह करवट बदल ली है। ठंड जा रही है और मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आज देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि 16 से 18 फरवरी के बीच देश के 10 राज्यों में बारिश हो सकती है। जिसको लेकर भविष्यवाणी की गई है। उत्तर भारत में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि 19 फरवरी से न तो पहाड़ों पर बारिश की संभावना है न ही हिमपात की। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे में उत्तर भारत में ठंड का असर सुबह शाम दिख रहा है। कई राज्यों में कोहरे की मार जारी है। जिसके चलते सुबह जीरो विजिब्लिटी दर्ज की गई। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में मौसम शुष्क दिखेगा।

वहीं आज दक्षिण और मध्य भारत में बारिश की चेतावनी दी है। इसमें मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ राज्य शामिल हैं। 16-19 फरवरी के बीच विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट कर दिया गया है। अगर दक्षिण भारत की बात करें तो केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है। 15 से 18 फरवरी के दौरान बारिश का हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

देश के इन 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी

1. उत्तराखंड2. हिमाचल3. जम्मू-कश्मी4. मध्य प्रदेश5. छत्तीसगढ़6. ओडिशा7. झारखंड8. महाराष्ट्र9. तेंलगाना10. तमिलनाडु

Related Articles

Back to top button
Close
Close