Uncategorized

PM मोदी ने किया वनतारा वाइल्डलाइफ सेंटर का उद्घाटन, शावकों को दूध पिलाया और दुर्लभ जीवों संग बिताए पल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्यजीव संरक्षण और पुनर्वास के लिए बनाए गए वनतारा वाइल्डलाइफ सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अलग-अलग सुविधाओं का निरीक्षण किया और बचाए गए जानवरों की देखभाल के लिए उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को देखा।

शेर के शावकों को दूध पिलाया

प्रधानमंत्री मोदी ने वनतारा में मौजूद कई शावकों के साथ समय बिताया और उन्हें दूध भी पिलाया। इनमें एशियाई शावक, सफेद शेर, काराकल शावक और क्लाउडेड तेंदुए के शावक शामिल थे। सफेद शेर के बच्चे की मां को पहले रेस्क्यू कर इस केंद्र में लाया गया था।

एमआरआई रूम और ऑपरेशन थिएटर का दौरा

पीएम मोदी ने अस्पताल में मौजूद एमआरआई रूम का दौरा किया और एक एशियाई शेर का एमआरआई होते हुए देखा। इसके अलावा उन्होंने ऑपरेशन थिएटर भी देखा, जहां एक घायल तेंदुए की सर्जरी हो रही थी। यह तेंदुआ सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और उसे रेस्क्यू कर वनतारा लाया गया था।

दुर्लभ जीवों के साथ बिताया समय

प्रधानमंत्री मोदी ने गोल्डन टाइगर, स्नो टाइगर, ओकापी, चिंपैंजी और ओरंगुटान के साथ समय बिताया। उन्होंने एक दरियाई घोड़े को भी करीब से देखा और सर्कस से बचाए गए जानवरों की देखभाल के बारे में जानकारी ली।

दुनिया के सबसे बड़े एलीफेंट हॉस्पिटल का निरीक्षण

वनतारा में हाथियों की देखभाल के लिए बने दुनिया के सबसे बड़े एलीफेंट हॉस्पिटल का भी पीएम मोदी ने निरीक्षण किया। यहां गठिया और पैरों की समस्याओं से पीड़ित हाथियों के लिए हाइड्रोथेरेपी सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, उन्होंने रेस्क्यू किए गए तेंदुए के शावक, विशाल ऊदबिलाव, बोंगो मृग और सील को भी देखा।

बचाए गए तोतों को किया आजाद

प्रधानमंत्री मोदी ने बचाए गए तोतों को आजाद किया और केंद्र में काम कर रहे डॉक्टरों, कर्मचारियों और मजदूरों से बातचीत कर उनके अनुभव जाने। इस दौरान उन्होंने वनतारा की सराहना करते हुए इसे वन्यजीव संरक्षण का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close