ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

शाजापुर-पूरा लोकसभा क्षेत्र मेरा परिवार उनका दुःख मेरा दुःख-सांसद कोविड़ महामारी के दौरान परिजनो को खो चुके परिवारो में पहुँच रहे सांसद श्री सोलंकी।

शोक संवेदना व्यक्त करते श्री सोलंकी लगातार प्रवास कर 30 मंडलो में पहुँच चुके।

वाहिद खान की रिपोर्ट।

शाजापुर /कोविड-19 की महामारी के बीच में जल थल और वायु तीनों मार्गो से हमने ऑक्सीजन लाने का काम किया। जहां जिससे जो बन पड़ा मदद की। और हम दिन और रात जनता के लिए मैदान में ही डटे रहे। लोगों की पीड़ा और आसूं हमें चैन से बैठने नहीं दे रहे थे। आजतक भी हमारा मन इतना विचलित है कि आज भी हम उन परिवारों की पीड़ा और आंसुओं को भुला नहीं पा रहे हैं। अभी भी कई परिवारों मैं छोटी मोटी पोस्ट कोविड बीमारी के कारण परेशानी बनी हुई है। हमें उन परिवारों के बीच पहुंचकर उनके आंसू पोछने का काम करना है। परिजनों को खो चुके बच्चे, माताओं, बहनों को सांत्वना और संबल प्रदान करने के लिए हमें उनके बीच पहुंचकर उन्हें अपनेपन का एक एहसास देना है। की आपने यह जनसेवक चुने है जो आपके परिवार के सदस्य के रूप आपके बीच हमेशा उपलब्ध है। पूरा लोकसभा क्षेत्र ही मेरा परिवार है और उनका दुख मेरा दुख है। उक्त बातें क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलो के प्रवास करते हुए कहीं।
एकबार फिर आंखें हुई नम…
कोरोना काल में अपने परिजनों को खो चुके परिवारजनों के बीच में पहुंचने के बाद सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी जब उनकी पीड़ाओं को भाजपा जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए व्यक्त करने लगे तब उनकी आंखें नम हो गई। श्री सोलंकी अत्यंत संवेदनशील स्वभाव के हैं और लोगों की पीड़ा देखकर जल्द ही द्रवित हो जाते हैं। श्री सोलंकी ने कहा कि कोरोना काल में अपने परिजनों को खो चुके कई परिवार जन परेशान है। जो अपनी परेशानी जनप्रतिनिधियों को बता रहे हैं। जनप्रतिनिधियों को यथासंभव अपने क्षेत्र में इन परिवारों का संरक्षण करना चाहिए। और उन परिवारों का पूरा ध्यान रखते हुए उनकी यथासंभव मदद करनी चाहिए। साथ ही हमे अधिक से अधिक वेक्सीनेशन हो इस हेतु भी आमजन को प्रेरित करना चाहिए। क्षेत्र की जनता परेशान है तो साथ देना चाहिए। सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि क्षेत्र की जनता जब परेशान होती है तो सच्चे जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है कि वह उनका साथ दें। श्री सोलंकी ने कहा कि वह लोकसभा क्षेत्र में जनता की सेवा के संकल्प के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में आए हैं। इसलिए जितने परिवारों में पहुंच रहे हैं बड़ी आत्मीयता से परिजन उनसे अपने मन की पीड़ा कह रहे हैं।ओर श्री सोलंकी भी यथासंभव लोगों की मदद कर रहे हैं।
38 में से 30 मंडलों में प्रवास कर चुके श्री सोलंकी सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी अपने लोकसभा क्षेत्र के 38 मंडलों में से 30 मंडलों में सघन प्रवास कर चुके हैं। जिनके सैकड़ों गांव में निवासरत लगभग 2000 परिवारों मैं पहुँचकर सांसद श्री सोलंकी ने बीते लगभग 3 महीनों मैं अपने परिजनों को खो चुके परिवार जनों के बीच पहुंचकर सांत्वना प्रदान की वही कई परिवार में बीमारियों के बाद कुशलक्षेम पूछी। क्योंकि लॉकडाउन के दौरान सेवा कार्यो में लगे होने की वजह सांसद श्री सोलंकी उनके बीच नहीं पहुंच सके थे।।

Related Articles

Back to top button
Close
Close