ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
देश के लिए प्रांण न्यौछावर करने वाले वीर शहीद कन्हैया लाल जाट का पार्थिव शरीर अभी तक नही पहुंचा परिजनों तक
By Rohit Kumar Ojha
रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
देश के लिए प्रांण न्यौछावर करने वाले वीर शहीद का पार्थिव शरीर अभी तक नही पहुंचा परिजनों तक
रतलाम-देश के लिए जान देने वाले वीर शहीद कन्हैया लाल जाट का पार्थिव शरीर परिजनों तक देने में अति विलंब हो चुका है । सोशल मिडिया पर भी लोगो ने शहीद का पार्थिव शरीर समय पर नहीं पहुंचने पर अपना जमकर आक्रोश जताया है । रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के गुणावद गांव का एक युवा सिक्किम में सेना के वाहन में हुए विस्फोट में शहीद हो गया। जवान का शव 23 मई को रात तक इंदौर वहां से 24 मई सुबह तक गुणावद पहुंचेगा। किन्तु अभी तक शहीद का पार्थिव शव नही भिजवाया गया। जवान की शहादत की खबर आते पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। शहीद की पत्नी सपना के आंसू टूटने का नाम नहीं ले रहे हैं सपना का कहना है कि शव लाने में इतना समय लगता है पहले बोला था एक दिन लगेगा फिर बोल रहे हैं दो दिन लगेंगे वीर शहीद का शव तय समय पर नहीं पहुंचने पर लोगो का गुस्सा अब बड़ गया है लोगो ने यह तक कहा कि देश के लिए जान देने वाले शहीद का पार्थिव शरीर आने में इतना समय लगता है अगर किसी नेता का बेटा होता तो कुछ घंटों में आ जाता ।



