ताजा ख़बरें

दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव , गुरु पूजन कन्या पूजन के साथ होगा वृक्षों का पूजन। दादा जी भक्त पहुंचेंगे दादा दरबार

खातेगाँव से संतोष कुमार धनगर की रिपोर्ट 

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति, आस्था और समर्पण का पर्व गुरु पूर्णिमा गुरु शिष्य परिवार के द्वारा उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाएगी l खातेगांव नगर सहित आसपास गुरु पूर्णिमा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं l गुरु पूर्णिमा पर दूर-दूर से शिष्य परिवार अपने गुरु के दर्शन पूजन करने गुरुद्वारे आश्रम पहुंचते हैं l दादाजी सेवा भक्त मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय आयोजन दादाजी दरबार श्यामला हिल्स भोपाल मे रखा गया है । दादाजी धूनीवाले दरबार श्यामला हिल्स भोपाल के साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में जगत कल्याण के लिए प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 23 जुलाई शुक्रवार को दादाजी दरबार में साधक संत दादाभाई के सानिध्य में दादा जी नाम संकीर्तन का दिव्य आयोजन होगा । 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर चरण पादुका पूजन ,गद्दी पूजन ,. कन्या पूजन वृक्ष पूजन एवं पौधारोपण ,गुरु दीक्षा एवं महाप्रसाद का वितरण का आयोजन होगा । कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी भक्त शिष्य परिवार से निवेदन है कि शारीरिक दूरी एवं मास्क का उपयोग करें, आश्रम परिसर में बिना मास के प्रवेश नहीं दिया जाएगा । सभी लोग कोराना गाइडलाइन का पालन करते हुए गुरु पूर्णिमा उत्सव में शामिल हो l

Related Articles

Back to top button
Close
Close