मध्यप्रदेश

दो भाजपा नेताओं ने शराब माफिया से राशि लेने के बाद भी हो गया मामला दर्ज ,

तराना से कल्याण सिंह तोमर की रिपोर्ट

भाजपा नेताओं का करतब

नेताओं के दबाव में कायथा थाने में आवेदन देने गए आवेदन करता से आवेदन भी नहीं लिया गया फिर आवेदक द्वारा उज्जैन पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एडिशनल एसपी, के पास पहुंचा

हप्ते पूर्व थाना कायथा थाना प्रभारी व टीम द्वारा वजेपुर देवास के युवक को शराब परिवहन करते पकड़ा था , व आरोपी व छुड़ाने व केस बंद करने की एवज में 50 हजार की मांग की गई थी आरोपी ने पैसे नगद व नेता जी के अकाउंट में डलवा दिए और मामला भी रफा दफा हो गया था पर शनिवार को वापसी मामले में नया मोड़ आया है जहा आरोपी युवक के परिजन जप्त वाहन को थाने लेने पहुचे तो मामले की fir की खबर लगते ही दोनो नेताओ के विरुद्ध शिकायत की है ,पीड़ित परिजन ने मामले में बताया कि कायथा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौर व नेता ओम राजोरिया ने थाने पहुच शराब तश्करी में पकड़ाए आरोपी से छुड़ाने  व केस बंद करने को लेकर 50 हजार की मांग की गई थी युवक के परिजनों द्वारा नगदी व अकाउंट में डाल दिये युवक की जमानत भी हो गई थी पर  युवक जब थाना अपना वाहन लेने पहुच तो उसको उस पर हुई fir का पता चला जिस पर युवक व परिजनों ने दोनों नेताओं के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय , व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया है जांच की मांग की है

वहीं , मामले में भाजपा नेता ओम राजोरिया से चर्चा करने पर बताया कि में भोपाल हु ओर मुझ पर लगे आरोप निराधार है हम शराब वालो का समर्थन नही करते है , इसी के चलते मुझ पर गलत आरोप लगाए है ,

खैर देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है ,

इनका कहना —
मेरे परिवार के साथी पर शराब तश्करी में केस दर्ज न करने को लेकर ओम राजोरिया व जितेंद्र राठौर द्वारा राशि की मांग की गई थी जिस पर 50 हजार में से कुछ नगदी व बाकी राशि 19800  फोन  पे से की गई थी बावजूद केस दर्ज किया गया साथ ही राशि वापसी मांगने पर दोनों नेताओं ने अभद्रता की गई व थाना में तीन दिन से आवेदन देने का प्रयास किया अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  को भी मामले से अवगत करवाया पर मेरा आवेदन नही लिया जिस पर परिवार के साथ उज्जैन एस पी आफिस में आवेदन कर जाँच की मांग की है ,
पीड़ित परिजन राहुल

मुझ पर लगाये गए आरोप निराधार है हम पुलिस के साथ कायथा में शराब बंदी के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे है जिसे द्वेष पूर्वक मुझ पर आरोप लगाए गए है

ओम राजोरिया भाजपा नेता

मेरे द्वारा किसी से कोई राशि नही ली है मुझे कुछ पता नही है यदि किसी ने राशि ली हो तो कार्रवाई होनी चाहिए
जितेंद्र राठौर मंडल अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण
हमारी नेताओं से विनती है ईतना झूठ ना बोलें जबकि आपके खाते में सामने वाले ने ₹19800 की राशि डाली गई इसका सबूत हमने संलग्न किया है

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close