ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशशिक्षा

धावक बेटियाँ बीना से भोपाल तक दौड़ी – २०३ कि मी जी पी एस और स्मार्ट चिप से नोट की कुल दूरी

महिला दिवस के उपलक्ष में नारी शक्ति सशक्त भारत व पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य बताने के लिए गांव की धावक बेटियां कुल १८० किलोमीटर दौड़ तय की, धावक बेटियां ३० कि.मी. एक बार में दौड़ लेती हैं, फिर धीमी गति से दूरी पूरी करती हैं – पहले दिन – ७३ कि.मी., दुसरे दिन ५५ कि.मी. तीसरे दिन ४८ कि.मी. की और आज ८ मार्च को राजधानी में – ३० कि मी. के लगभग दौड़ कर सबसे पहले प्रात: समिधा संघ कार्यलय में आशीर्वाद लिया इसके पश्चात् व्यापम में आयोजित महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम में माननीय मुख्य मंत्री शिवराज सिंह जी द्वारा बिना की बेटियों से भेंट की गयी जिसमें उन्होंने बेटियों को देश प्रदेश का नाम ऊंचा करने का आशीर्वाद दिया – काजल रजक ने मुख्य मंत्री महोदय से अपने ग्राम करौंदा में खेल मैदान बनवाने का आग्रह किया जिस पर उन्होंने वहाँ उपस्थित बिना विधायक श्री महेश राय जी से कहा जल्द से कहा जल्द से जल्द बेटियों के लिए खेल मैदान बनवाने का प्रस्ताव करें जिस से ग्राम की और भी बेटियां आगे बढ़ सकें। इस कार्यक्रम के पश्चात आधार संस्थान भोपाल में बेटियों का स्वागत किया गया जहाँ उन्हें पुरूस्कार और पोषण किट उपहार स्वरुप दी गयी। संदीप रघुवंशी द्वारा संचालित जन चेतना समिति द्वारा छिंदवाड़ा के बच्चों के सांथ बेटियों का परिचय कराया गया एवं सामान किया गया आगे बेटियों का लक्ष्य देश के लिए दौड़ने का है।व्यापम में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में -उषा ठाकुर पर्यटन मंत्री , श्री महेश राय बिना विधायक अशोक शाह प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकासस्वाति मीणा नायक संचालक, महिला एवं बाल विकास उपस्थित थे
सम्पूर्ण कार्यक्रम को समन्वय मंडपम एवं कृष्णा स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित किया गया था वहीं इसके प्रायोजक इम्पीरियल इंटरनेशनल स्कूल है जिसमें बेटियों की फलाहार , ठहरने की व्यस्था , सहयोगी वाहन, चिकित्सक प्रबंधन आदि किया गया था।

धावक काजल रजक 15 वर्ष संजना अहिरवार 15 वर्ष आस्था रजक 16
सायकल सवार प्रवीण सोलंकी प्रताप घोषी, विनोद रजक, प्रशांत लिटौरिया,सत्यजीत सिंह सुखेन्द्र चंदेल, अक्षय राय, राहुल पाल
काजल रजक ने बताया कि वे आगे चल कर और बड़ी मैराथन पूरी करेंगी अगर सब कुछ सकारात्मक और समाज का सहयोग यूँ ही रहा तो जल्द ही वे बीना से दिल्ली तक की दूरी भी दौड़ कर पूरी करेंगी। संस्था समन्वय मंडपम ने उन्हें आगे भी सहयो के लिए आश्वस्त किया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close