मध्यप्रदेश
कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कमी को नकारा। पर्याप्त संख्या रेमडीसीवर इंजेक्शन और ऑक्सिजन की व्यवस्था।

विदिशा से नीतेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट।
विदिशा कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद स्पष्ट रूप से कहा कि यहां न तो ऑक्सीजन की कमी है और न ही पलंग की कमी, उन्होंने रेमडीसीवर की भी पर्याप्त उपलब्धता होने का दावा भी किया है। जिन व्यक्तियों की होम आइसोलेशन की स्थिति है उन्हें घर पर रहने की हिदायत दी जा रही है, जिन मरीजों को ऑक्सीजन की कमी होने और भर्ती करने की आवश्यकता है उन्हें भर्ती किया जा रहा है, रेमडीसीवर इंजेक्शन को लेकर उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर यह इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं निजी तौर पर घरों के लिए यह इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है।


