मध्यप्रदेश

नई उम्मीद…इंदौर पुलिस के साथ… नशे के खिलाफ अभियान

विश्व आरोग्य सेवा संस्थान व पुलिस के साथ मनोचिकित्सक दे रहे अभियान में सेवा

Nasha mukti
Indore

दिवाकर न्यूज ब्यूरो इंदौर

नशे के खिलाफ जंग लड़ने के साथ समाज में युवाओं को नशे से बचाने और जो इस लत में आ गए उन्हें नशे से बाहर निकालने की जिम्मेदारी लेने वाली संस्था विश्व आरोग्य सेवा संस्थान अब पुलिस के साथ मिलकर समाज को नशामुक्त बनाने में जुट गई है।

जी हा, स्वच्छ शहर इंदौर में इन दिनों नशे की खिलाफत करते हुए नई उम्मीद इंदौर पुलिस आपके साथ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस के सहयोग से युवाओं को नशे से बचाने का कार्य हो रहा है। इस अभियान में मुख्य रूप से जहां इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर डीसीपी हंसराज सिंह, एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा व पुलिस के अन्य अधिकारी संस्था का सहयोग दे रहे है, तो वही शहर के जाने माने मनोचिकित्सक डॉ. रामगुलाम राजदान नशे से पीड़ित बच्चों का इलाज करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। विश्व आरोग्य सेवा संस्थान के प्रमुख डॉ. इशाक खान इस अभियान में समन्वयक की भूमिका निभा रहे है। उनके मुताबिक हर शनिवार को इंदौर के रीगल तिराहा स्थित पुराने पुलिस कंट्रोलरूम में नशे से पीड़ित युवाओं को काउंसलिंग की जाती है। नशे को छोड़, जिंदगी से नाता जोड़ के स्लोगन के साथ नई उम्मीद, इंदौर पुलिस के साथ अभियान के पांचवें शनिवार को भी शहर के पुलिस विभाग जोन 3 द्वारा नशे से ग्रसित बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने और नशे से ग्रसित लोगों के पुनर्वास की नई उम्मीद प्रोग्राम के तहत शिक्षा खेल कौशल विकास इलाज के साथ रोजगार के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस अधिकारियों, संस्था के जिम्मेदारों, मनोचिकित्सक के साथ ही महिला बाल विकास के संयुक्त संचालक जयसिंह परिहार, जिला बाल विकास अधिकारी अविनाश यादव सहित अन्य लोगों की भी इस अभियान में महती भूमिका है।

____________________
दिवाकर न्यूज में खबर एवं विज्ञापन के लिए 9806711884 पर संपर्क करें…

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close