मध्यप्रदेश

जावरा-2 सप्ताह पहले ही मेंटेनेंस किया गया शायद काम ज्यादा होने की वजह से नहीं दिखा, ऐसा साहब का कहनाहै

जावरा से नागेश्वर धाकड की रिपोर्ट


सरसी में सीतलामाता मन्दिर के समीप बिजली का पोल बबूल के पेड़ में घुसा या बबूल की टहनियां पोल में घुसी यह तो आप खुद देखकर ही बता सकते हैं, बिजली कंपनी के द्वारा 2 सप्ताह पहले सरसी में मेंटेनेंस किया था, कर्मचारियों ने बिजली तार के समीप आने वाली टहनियों की कटाई की गई थी,लेकिन बिजली कर्मचारियों को शायद सीतलामाता मन्दिर के समीप पोल के ऊपर पेड़ की टहनियां नहीं दिखी,
उपभोक्ता ~ इंद्रपाल बेरागी, प्रमोद खरोल,ने बताया सरसी में मेंटेनेंस हुआ उसके पहले ही बिजली कर्मचारियों को कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया, पोल के ऊपर बबूल की टहनियां आने के कारण कई बार बिजली फाल्ट होती है,और घरों में बिजली बंद हो जाती है, बारिश के पहले टहनियों की कटाई नहीं की गई तो फाल्ट होने से घरों में उपकरण जलने का डर रहेगा,नुकसान तो उपभोक्ता का ही होगा, गांव में पोल जर्जर होकर गिरने की कगार पर है,उनको बदलने की भी मांग की गई है,
————————-
उपलई उपकेंद्र प्रभारी ~ अरविंद कुमार वर्मा,, ने बताया मेंटेनेंस के दौरान काम ज्यादा था,इसलिए कही छूट गया होगा, बिजली कर्मचारियों को बोल कर बबूल के पेड़ की टहनियों की कटाई करवा देंगे,ताकि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी ना हो, और गांव जों पोल जर्जर हो रहे हैं, उनको भी बदलवा देंगे!

Related Articles

Back to top button
Close
Close