मध्यप्रदेश

नगर भानपुरा में मटमेले पेयजल वितरण की मिल रही है शिकायत….

. भानपुरा से दीपक रुद्रवाल की रिपोर्ट  

भानपुरा । 15 दिनों से सदर बाजार स्थित अंधेरी पोल गली व अन्य कॉलोनियों में मटमैला गंदा बदबूदार पानी वितरित किए जाने की शिकायतें मिल रही है। नगर के अनेक लोगों ने बताया कि नगर परिषद में कई बार मौखिक शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। तेज गर्मी के इस मौसम में अनेक नगरवासी इस समस्या से जूझ रहे है। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज गर्मी उमस के समय लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए एवं नगर में कई जगह अभी भी पुरानी पाइप लाइन का उपयोग किया जा रहा है। जिसे परिषद द्वारा नई पाइप लाइन बदलाने के कार्य को ठेकेदार द्वारा जल्दी से जल्दी पूरा करवाया जाए।

इस मामले में पेयजल वितरण नगर परिषद के प्रभारी इसरार भाई ने बताया कि मात्र व्हाट्सएप ग्रुप में डालने पर मुझे सूचना प्राप्त नहीं होती है। यदि किसी भी तरह की शिकायत आने पर मुझे मेरे मोबाइल नंबर 9300770428 पर सूचित किया जाए ताकि समस्या का समाधान हो सके। इसरार भाई ने बताया कि संभवत पेयजल वितरण लाइन से मैं किसी के नल मैं टूट-फूट आ रही हो और इसी के चलते बाहरी पानी का प्रवेश पाइप लाइन में हो रहा हो, सूचना करने पर तत्काल समाधान किया जाएगा। आपने बताया कि स्वच्छ पेयजल वितरण की हमारी प्राथमिकता होती है एवं प्रतिदिन पर्याप्त फिटकरी तथा ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग पेयजल वितरण में किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close