नगर में तेजी से पैर पसार रहा कोविड-19 कोरोना प्रशासन चेन तोड़ने के लिये लगा रहा एड़ी चोटी का जोर।

नेपानगर से राजेन्द्र मसाने की रिपोर्ट
कोविड-19 कोरोना महामारी का प्रकोप नेपानगर में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है आये दिन दर्जनों संक्रमित मरीज सामने आ रहे है वही जिला प्रशासन की पैनी नज़र नेपानगर पर टिकी हुई है यहाँ पिछले हफ्ते भर से रोजाना दर्जनों संक्रमित मिल रहे है प्रशासन कोविड-19 कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है आज भी नगर में 10 नये कोरोना संक्रमित मरीज मीले है वही प्रशासन की और से जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह,पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा,एस.डी.एम दीपक चौहान,एस.डी.ओ.पी. यशपाल सिंह,तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर,नगर पालिका सीएमओ राजेश मिश्रा सहित पूरा सरकारी महकमा कोरोना से निपटने के लिये शहर की गली गली घूम रहे है संक्रमित व्यक्तियों की हिस्ट्री जांच की जा रही है आज भ्रमण पर आये कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नेपालिमिटेड चिकित्सालय में पहुच कर ओपीडी चेक की व अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये।


