मध्यप्रदेश
अशोकनगर।जलस्तर घटने से तुलसी सरोवर मे निकले कई टापू पानी का रंग भी दिख रहा बदला सा पांच करोड़ मे हो रहा तालाब का सौदर्यीकरण
शहर की खूबसूरती बढाने वाला तुलसी सरोवर का जल स्तर घटने से अब तालाब सूखने लगा है ।

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
इससे कई टापू बाहर निकल आए है और गंदे नाले मिलने से पानी भी पूरी तरह हरा हो गई है । इससे दूर से ही सरोवर का पानी प्रदूषित दिखाई देने लगा है हालांकि आने वाली बारिश के मौसम तक सरोवर की तसवीर बदल सकती है और गंदे नालो को डायवर्ट कर दिया जाएगा तुलसी सरोवर मे शहर के चार गंदे नाले मिलते है, इससे सरोवर का पानी प्रदूषित हो जाता है
हालांकि इन चारों गंदे नालो को डायवर्ट करने के लिए निमार्ण कार्य चल रहा है । डेढ किमी हिस्से मे से 800 मीटर से अधिक नाला बनकर तैयार हो गया है और 700 मीटर मे 1600 मिमी ब्यास के अंडर ग्राउंड के पाइप बिछाकर गंदे पानी को बंद हो चुकी पुरानी नहर मे निकाला जाएगा ताकि नालो का पानी सरोवर मे मिलना बंद हो सके वहीं 700 मीटर लंबी रिटरिंग वाँल भी बनना है , इसके ऊपर रैलिंग लगाई जाएगी ताकि खराब पानी व कचरा तालाब में न पहुंच सके।
निर्माण करा रहे अमित रघुवंशी ने बताया कि पाँच करोड़ रुपए की लागत से तुलसी सरोवर के सौदयाँकरण का कार्य अभी चल रहा है । इसमे गार्डन मै ट्रेक एरिया,योगा एरिया,और पार्किंग एरिया बनाने का काम चल रहा है निर्माण एजेंसी के मुताबिक अब तक 40 प्रतिशत काम हो चुका है।


