
कन्नोद से भरत शर्मा की रिपोर्ट
कन्नौद। सुकलिया ठीकरिया बांध से संबंधित माइनर नंबर 3 की नहर बुधवार रात को फूट जाने से किसान के खेत में पानी भरा गया जिससे करीब 4 एकड़ मैं बोई सोयाबीन की फसल नष्ट हो गई ।
ग्राम रतवार के किसान संतोष पिता हरि जाट ने बताया कि जल संसाधन विभाग की लापरवाही के कारण माइनर नंबर 3 नहर के गेट बंद होने से बुधवार रात्रि में तेज बारिश के कारण नहर की ॅ पाल फूटने से नहर के अंदर भरा पानी उनके खेत में घुस गया जिससे करीब 4 एकड़ जमीन में बोई सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई और खेत की जगह तालाब बन गया।
किसान संतोष जाट ने बताया कि यदि नहर के गेट खुले होते तो पानी बगर निकल जाता गेट लगे होने के कारण नहर की पाल फूट गई और उनके खेत में पानी भरा गया।
यहां यह ज्ञात रहे कि इस बार 9 से ₹10000 प्रति कुंटल सोयाबीन का बीज लेकर किसानों ने बोया है और ऐसे में यदि उसका नुकसान होता है तो किसान कहीं का नहीं रहता है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि तत्काल पटवारी को भेजकर मौका मुआयना कर फसल की मुआवजा राशि तय की जाकर दिलाई जावे।
उधर जल संसाधन विभाग के एसडीओ गुंजन सक्सेना ने बताया कि गेट के वहां कचरा रुक जाने से यही स्थिति बनी फिर भी मैंने उपयंत्री को मौके पर भेज दिया है।


