ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
पत्रकारों के टीकाकरण कार्यक्रम में कलेक्टर पहुंचें…
By Rohit Kumar Ojha
झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट
पत्रकारों के टीकाकरण कार्यक्रम में कलेक्टर पहुंचें…
झाबुआ – कोरोना संक्रमण को रोकने एवं उससे बचाव के लिये जिले के पत्रकारों द्वारा पृथक से टीकाकरण करने के लिये अपनी मंशा प्रशासन के समक्ष रखी गयी थी। जिसके लिये आज जिले के सभी टीकाकरण केन्द्र में जहां पर पत्रकार पहुंचे वहां पर उनका टीकाकरण करवाने की सुविधा दी गई थी। आज डीआरपी लाइन झाबुआ में टीकाकरण केन्द्र (पुलिस उपस्वास्थ्य केन्द्र) पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा पहुंचे एवं वहां पर उपस्थित पत्रकार ओमप्रकाश शर्मा, पियूष गादिया, राधेश्याम पटेल से चर्चा की एवं टीकाकरण के लिये अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करने के लिये कहा। टीकाकरण केन्द्र पर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, लाइव मीडिया से विरेन्द्रसिंह राठौर द्वारा भी अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। पत्रकारों द्वारा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।टीकाकरण में सहयोग हेतु जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. राहुल गणावा, रक्षित निरीक्षक ठाकुर एवं पुलिस अस्पताल के डाक्टर्स भी उपस्थित थे। पत्रकारों से निरंतर सम्पर्क करने हेतु प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह भी उपस्थित थे।



