पन्ना पहुँचे सांसद वीडी शर्मा ली क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक।

पन्ना से दीपेन्द्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट
जिले के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश।कोविड के प्रभाव से हर संभव निपटने की तैयारी कहा जिला अस्पताल में नही होगी दवाईयों ,एवं व्यवस्थाओं की कोई कमी।बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा गुरुवार देर शाम पन्ना पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक ली औऱ जिले के सभी अधिकारियों को कोविड से निपटने के लिए दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कोरोना महामारी के विषय मे कुछ अहम बातें कही। मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है ऐसे में पन्ना में भी संक्रमण अपना प्रभाव दिखा रहा है और दिन प्रतिदिन मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में जनता में भय का माहौल निर्मित होता जा रहा है जिसको मद्देनजर रखते हुए क्षेत्रीय खजुराहो लोकसभा सांसद एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा द्वारा जिले की कोविड की स्थिति के विषय में चर्चा की और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि पन्ना जिले में सहित पूरे प्रदेश में कोरोना का संक्रमण में फैल रहा है। जिससे निपटने के लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है एवं दवाइयों से लेकर के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए प्रयास किए जा रहे हैं पन्ना की बात करें तो पन्ना में सीटी स्कैन मशीन नहीं है जिसे लेकर जल्द व्यवस्था कराने की कही


