परासिया (छिंदवाड़ा) । नेत्र वसंत कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस ऑय हॉस्पिटल परासिया में हुआ।

धनंजय वड्समुद्रकर की रिपोर्ट
परासिया (छिंदवाड़ा) – साइट सेवर्स इंटरनेशनल के सहयोग से लायंस ऑय हॉस्पिटल परासिया में नेत्र वसंत कार्यक्रम का शुभारंभ 1 जुलाई को हुआ,कार्यक्रम एक साथ वर्चुअल व स्टेज पर हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य छिन्दवाड़ा जिले में निःशुल्क नेत्र शिविरों में सहयोग करना हो।कार्यक्रम का अहुभारम्भ दीप प्रज्वलन श्री मनोज प्रजापति जी ने किया,लायन संजय अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया,श्रीमती जयश्री कुमार ने साइट सेवर्स के बारे में जानकारी दी,पूर्व प्रान्तपाल लायन प्रकाश चांडक जी ने म प्र व छत्तीसगढ़ की जबकारी दी,लायन पिंकेश पटोरिया ने हॉस्पिटल संबंधी व भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी,श्री मोहंती जी ने व डॉ हेमंत सिन्हा जी ने भरपूर सहयोग हेतु आश्वासन दिया,कार्यक्रम में भविष्य की जानकारी व आभार लायन अशोक गुप्ता ने दिया,संचालन लायन अविनाश अग्रवाल व लायन अनिल श्रीवास्तव जी ने किया,डॉक्टर डे पर डॉ हेमंत सिन्हा जी,डॉ सारांश,डॉ प्रीति का सम्मान किया गया। दान दाता 3बी ब्लैक बायोटेक लिमिटेड द्वारा दान प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सौरभ सुमन जी,कलेक्टर व श्री विवेक अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक थे।परासिया अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री मनोज प्रजापति विशेष उपस्थित थे।वर्चुअल साइट सेवर्स के सी ई ओ श्री आर ऐन मोहंतीजी व मध्य प्रदेश के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ हेमंत सिन्हा जी,कंपनी के डायरेक्टर श्री धीरेंद्र दुबे जी व निखिल कुबेर दुबे जी,श्रीमती अर्चना बम्भल जी,लायंस क्लब के पूर्व प्रान्तपाल लायन प्रकाश चांडक जी,लायन अशोक गुप्ता जी,लायन नरेंद्र जैन जी,श्री मधुकर राव ठेंगेजी,श्री के पी पांडे जी,लायन पूरन राजलानी जी,नोटरी श्री राजकिशोर परमार जी,श्री संजय अग्रवाल जी,श्री हरिशंकर साहू जी,श्री अनिल जैन जी,लायन आलोक जैन जी,लायन महेश गुप्ता जी,लायन हेमंत जैन जी,श्री भीम मूंगिया जी,श्री शिवराम निर्मलकर जी,कार्यक्रम प्रोजेक्ट इंचार्ज लायन देवेश शर्मा जी,डायरेक्टर पिंकेश पटोरिया जी,आदि लायंस साथी व हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित थे।



