धर्ममध्यप्रदेश

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

जबलपुर में हुए आयोजन में विभिन्न शहरों से समाज बंधु हुए शामिल

 

दिवाकर न्यूज़ ब्यूरो

नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी लायन रामबाबू विश्वकर्मा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में 31 जनवरी 2025 को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट द्वारा छठवां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान विश्वकर्मा के पूजन के साथ हुआ।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामअवध विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महासचिव जी.पी. विश्वकर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लेखराम विश्वकर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष जसरथ विश्वकर्मा का फूलमाला एवं भगवान विश्वकर्मा की पट्टिका पहनाकर गर्मजोशी से इस दौरान स्वागत किया गया। इसके साथ ही जबलपुर महिला मंडल द्वारा महिला शक्ति एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित समाजबंधुओं, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं का भी फूलमाला एवं भगवान विश्वकर्मा की पट्टिका पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं ने एकजुट होकर समाज के उत्थान एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामअवध विश्वकर्मा ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण संबंधी विभिन्न अभियानों की सराहना की और नव-नियुक्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र व सम्मान पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने, युवाओं को मार्गदर्शन देने और नए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया। साथ ही, समाज के बच्चों को अच्छी एवं उच्च शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया गया। इसके अंतर्गत जिला स्तर पर पुस्तकालय, महानगर स्तर पर स्कूल एवं छात्रावास स्थापित करने और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा में सहयोग देने का प्रस्ताव रखा गया। समाज में व्याप्त पुरानी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समाजबंधुओं से आह्वान किया गया।
समारोह में आए अतिथियों, समाजसेवियों एवं पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए टीम वाइज सम्मानित किया गया।

आयोजन में यह पदाधिकारी रहें मुख्य रूप से मौजूद

भगवान विश्वकर्माजी के जयकारों से गुंजायमान धार्मिक व सामाजिक आयोजन में मुख्य रूप से भोपाल से राष्ट्रीय अध्यक्ष रामअवध विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शजसरथ विश्वकर्मा (सह पत्नी), संभागीय उपाध्यक्ष उमाशंकर विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनीता विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार सी.आर. विश्वकर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वरदीन विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी विपिन कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे इसी प्रकार प्रदेश के बैतूल से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोतीराम जवले, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती अनीता विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीमती बबीता विश्वकर्मा, संभागीय अध्यक्ष अरुण मथुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू विश्वकर्मा, प्रदेश प्रभारी (छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र) मोरेश्वर विश्वकर्मा, सदस्य जयकिशोर विश्वकर्मा, सदस्य श्रीमती चंद्रकला विश्वकर्मा, सदस्य श्रीमती सविता विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता मालवीय, ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा विश्वकर्मा मौजूद रहे वहीं प्रदेश के नरसिंहपुर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लेखराम विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा, तहसील अध्यक्ष जय प्रकाश विश्वकर्मा मौजूद रहे वहीं उमरिया से जिला अध्यक्ष (महिला मंडल) श्रीमती कपूरीबाई विश्वकर्मा, श्रीमती ललिता विश्वकर्मा, श्रीमती तारा विश्वकर्मा, श्रीमती हिना विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा जी, स्वस्तिक विश्वकर्मा आयोजन में शामिल हुए इसी तरह मध्य प्रदेश के सागर से राष्ट्रीय महासचिव जी.पी. विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष काशी प्रसाद विश्वकर्मा, तहसील अध्यक्ष (खिमलासा), विनोद विश्वकर्मा मौजूद रहे इसी प्रकार टीकमगढ़ से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लेखराम विश्वकर्मा मौजूद रहे, जबलपुर से प्रदेश प्रभारी लायन रामबाबू विश्वकर्मा के साथ ही जबलपुर की टीम मौजूद रही।

_______________

  1. दिवाकर न्यूज़ चैनल और वेबसाइट में खबरें देने के लिए आप 9806711884 व 9425450626 पर संपर्क कर सकतें है।
Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close