बिद्युत सब स्टेशन सिंगरौली जिले के देवसर विधायक सुभाष रामचरित वर्मा की मेहनत लाई रंग

रीवा से अमित निखिल पाठक की खास रिपोर्ट
जिले के बरका में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल के माध्यम से 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का किया लोकार्पण जिसमें देवसर विधायक सुभाष रामचरित वर्मा समेत कलेक्टर राजीव रंजन मीना पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ कई अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना व फीता काटकर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बरका का लोकार्पण किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि शिवराज सरकार में अन्नदाता के साथ-साथ सभी उपभोक्ताओं को बिजली पर्याप्त मात्रा में मिल रही है इस स्टेशन के निर्माण होने से अन्य सभी स्टेशनों पर विद्युत का भार कम पड़ेगा साथ ही उपभोक्ताओं को गड़ई गांव विद्युत सब स्टेशन विद्युत की समस्याओं को लेकर नहीं जाना पड़ेगा अब समस्याओं का निदान बरका सब स्टेशन में होगा विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई है जिसका लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके यह मेरा प्रमुख उद्देश्य है.


