पुलिस अधीक्षक ने संभाला मोर्चा। रेल्वे स्टेशन,बाजार का किया निरीक्षण। अस्पताल में पहुँचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कोरोना से बिगड़ते हालातों को देखकर पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर ने शहर के रेलवे स्टेशन, रोडवेज, मेन मार्केट और जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन पर बनाई गई कोविड केयर डेस्क पर मौजूद मेडिकल स्टाफ से बातचीतकी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेडिकल स्टाफ भी कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना कोविड टेस्ट के रेलवे स्टेशन पर प्रवेश ना करे एवं ट्रेन से आने वाली सवारियां भी कोविड टेस्ट कराये बिना रेलवे स्टेशन के बाहर ना जाने पायें। प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी पीलीभीत को इस संबंध में रेलवे स्टाफ से समन्वय बनाकर आवश्यक पुलिस सहायता प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास संदिग्ध प व्यक्तियों पर सतर्क नजर बनाए रखने के निर्देश दिये। । पुलिस अधीक्षक द्वारा पीलीभीत मेन मार्केट व जिला अस्पताल का भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी को आवश्यक निर्देश दिए



