मध्यप्रदेश

नर्मदा तट बरमान पुलिस बल ने कोरोना कर्फ्यू का करवाया पालन

नरसिंहपुर से मनोज शुक्ला की रिपोर्ट

नरसिंहपुर जिले में कोरोना अपने पांव पसारता जा रहा है कोरोना संक्रमण के चलते संपूर्ण जिले में लॉकडाउन किया गया है जिले में इन दिनों कोरोनावायरस दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है कोरोना की रोकथाम के लिए जिला शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है कोरोना वायरस के चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्णता लॉकडाउन किया गया है इसी कड़ी में नरसिंहपुर की करेली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नर्मदा तट बरमान पुलिस बल द्वारा एवं चौकी प्रभारी अनिल भगत, उ,नि, मूलचंद यादव,आरक्षक धर्मेंद्र सिंह, महिला आरक्षक सना खान, सैनिक विमलेश,सैनिक विनोद गिरी,सैनिक देवी सिंह सहित समस्त स्टाफ द्वारा भी ,कड़ी धूप में लोगों को जागरूक करते,बाहर से आये हुए लोगो को रोकते हुए,अनाउंसमेंट करते हुए देखा जा सकता हैं क्योंकि नर्मदा का किनारा होने के कारण बरमान में अन्य जिलों के बहुत सारे लोग खारी विसर्जन हेतु भी आते रहते हैं जिन्हें रोकने के लिए पुलिस बल को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ता है ,
वहीं जब हमने बरमान चौकी प्रभारी अनिल भगत से बात की तो उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं एवं 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी ,अकारण घर से ना निकले,यदि कोई कालाबाज़ारी करता है तो सूचना दे,अदि की जागरूकता जनता में फैलती रहे इसी प्रयास को लेकर कोरोना के खिलाफ युद्द में तैनात हैं ताकि संक्रमण की कड़ी टूट सके एवं लोगों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा सके

Related Articles

Back to top button
Close
Close