इन्दौर।मंत्री सिलावट को पैसों की कमी हो तो में दूंगा 5 करोड़, मंत्री पद से सिलावट दे इस्तीफा : संजय शुक्ला
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने फिर लगाए मंत्री सिलावट पर इंजेक्शन बेचने के आरोप, शुक्ला बोले मेरे पास इनके खिलाफ सबूत है

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
संभागायुक्त कार्यालय परिसर में मंत्री तुलसी सिलावट पर किया जुबानी प्रहार
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने मीडिया के सामने मंत्री तुलसी सिलावट से पद से इस्तीफा देने की मांग की है एक बार फिर उन्होंने मंत्री पर रेमदेशिविर इंजेक्शन बेचने के आरोप लगाया है।
बीते दिनों संजय शुक्ला ने मंत्री तुलसी सिलावट और उनके पुत्र नितेश उर्फ चिंटू सिलावट पर रेमदेसीविर इंजेक्शन ब्लैक में बेचने का आरोप लगाया था जिसके बाद मंत्री सिलावट के बेटे चिंटू सिलावट द्वारा संजय शुक्ला पर 5 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा लगाने को लेकर नोटिस देने की बात कही, जहा एमजी रोड स्थित कमिश्नर कार्यालय परिसर में विधायक संजय शुक्ला ने शनिवार को कहा कि मंत्री तुलसी सिलावट और उनके बेटे ने हजारों रेमदेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की है उन्होंने आरोप लगाया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा उन्हें इंजेक्शन भेजे गए थे जो उन्होंने नहीं बांटे है। संजय शुक्ला ने कहा कि उनके पास मंत्री सिलावट और उनके बेटे के खिलाफ कई सबूत है जिसे वह कोर्ट में पेश करेंगे। साथी संजय शुक्ला ने मंत्री तुलसी सिलावट से उनके पद से इस्तीफा देने की मांग की है और उन्होंने कहा कि मुझे विधायक किया महापौर बनने का लालच नहीं है मैं जनता की सेवा में लगा हूं और भी कई तरह के आरोप लगाते हुए विधायक शुक्ला ने मंत्री तुलसीराम सिलावट और भाजपा को आड़े हाथों लिया।


