ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

जुन्नारदेव – भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जिले के विकास के लिए कृतसंकल्पित आशीष ठाकुर

भाजपा के विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर

ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जिले के विकास के लिए कृतसंकल्पित  आशीष ठाकुर

विधानसभा को 33 करोड़ की लागत से हायर सेकेंडरी ओर छात्रावास भवनों की सौगात देने पर मुख्यमंत्री का माना आभार भाजपा द्धारा  स्वीकृत निर्माण कार्यो को अपना बता सस्ती लोकप्रियता बटोरने का प्रयास कर रहे कांग्रेस विधायक 33 करोड़ की लागत से विधानसभा में बनेंगे 7 हायर सेकेंडरी ओर 3 छात्रावास भवन जुन्नारदेव – आप ने हमेशा सुना होगा कि कुछ लोग झूट इतनी ताकत से बोलते ओर ओर उस की ब्रांडिंग करते है कि लोग झूट को भी सच मानने लगे, कुछ ऐसा ही उदारहण एक बार फिर प्रस्तुत करने का प्रयास कांग्रेस के विधायक सुनील उइके कर रहे है, हर बार की तरह इस बार भी विधायक सुनील उइके प्रदेश सरकार द्धारा जुन्नारदेव विकासखण्ड उ.मा.वि. बाम्हनवाड़ा, शासकीय कन्या उ.मा.वि. जुन्नारदेव, उ.मा.वि. निमोटी, उ.मा.वि. हनोतिया, उ.मा.वि. कूकरपानी, उ.मा.वि. बिछुआकला एवं तामिया विकासखण्ड के उ.मा.वि. इटावा में 23 करोड़ 66 लाख की लागत से बनने वाले 7 हायर सेकेंडरी स्कूल भवनों एवम चावलपानी, झिरपा एवं डुंगरिया में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले 3 छात्रावास भवनों की सौगात को अपना बात कर एक बार फिर क्षेत्र की भोली भाली जनता को गुमराह कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रहे है। आप को बताते चले की इन स्कूलों ओर छात्रावासो के लिए भाजपा के नेताओ ओर कार्यकर्ताओ की मांग पर आदिवासी विकास विभाग ने सर्वे कर उक्त स्थानों पर बच्चों ओर उनके अभिभावकों की सोहलियत का ख्याल रखते हुए स्कूल एवं छात्रावास भवनों के लिए मांग की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने वित्तीय ओर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। जिस के लिए भाजपा के विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर ने माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी जिले के प्रभारी मंत्री माननीय कमल पटेल जी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को जिले सहित विधानसभा के विकास के लिए कृतसंकल्पित बताते हुए जिले ओर विधानसभा का विकास सुचारू रूप से जारी रहने की बात भी कही है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close