उत्तरप्रदेश
किसान के परिवार को दी आर्थिक सहायता

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
पीलीभीत की तहसील पूरनपुर से गये किसान आंदोलन में गए किसान की मौत हो जाने के बाद उसके परिजनों को आज पीलीभीत पहुंचकर पूर्व राज्य मंत्री मनोज पारस द्वारा अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी द्वारा दी गई सहायता राशि ₹200000 पीड़ित परिवार को दी गई जिससे उनके परिवार को आर्थिक मदद मिल सके जिसमें जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पवन यादव जिला महासचिव, पूर्व विधायक प्रीतम राम, नौमान अली वारसी, अठविन्दर सिंह ,कुलविंदर सिंह रंधावा, आदि लोग की संगत मौजूद रहे और पीड़ित परिवार सांत्वना देने का भी काम किया और पीड़ित परिवार की आगे आने वाले समय में अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो उनकी आर्थिक एवं उनके परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर उनके दुख कम करने का काम समाजवादी पार्टी करेंगी।



