पुष्पराजगढ़-निराश चौकीदारों ने बेतन दिलाने सांसद से किये शिकायत।
प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
पुष्पराजगढ़ – वन सुरक्षा श्रमिक समिति अंशकालीन सुरक्षा श्रमिक (चौकीदारों )को 10 से बेतन न मिलने से निरास होकर शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमति हीमाद्री सिंह को लिखित शिकायत देकर मांग किये है कि हम चौकीदारों का बेतन 10 माह से लगातार रूकी हुई है जिससे हम लोग परेशान है हम लोगों की बेतन शिघ्र दिलाने की मांग कीये है। शिकायत पत्र में उल्लेखनीय है कि हम समस्त प्रार्थीगणों को माह अक्टूबर वर्ष 2020 से माह जुलाई 2021 से अभि तक हम लोगों का बेतन रूकी हुई है। उक्त प्रार्थीगण वन समिति में अंशकालीन सुरक्षा श्रमिक (चौकीदार) में पदस्थ है। चौकीदारों की मांग है कि माह अक्टूबर 2020 से माह जुलाई वर्ष 2021 तक पूरे 10 महीने की बेतन देय की भुगतान करने की मांग कीये है, चौकीदारों का कहना है कि रेंजर फाँरेस्टगार्ड एस, डी, ओ द्गारा बोला जाता है कि आप लोगो का वेतन बिल जमा करा दिया गया है जब आप लोगों का वेतन मिलना होगा मिल जाएगा हमारा कोई जवाबदारी नहीं है। जिससे प्रार्थीगण काफी परेशान है।सांसद जी से गोहार लगाएं है कि न्यायहित में अंशकालीन सुरक्षा श्रमिकों को जल्द से जल्द वेतन दिलाए जाने की मांग किये हैं।


