छिंदवाड़ा-घर घर मनाया गया कृष्णा जी का जन्मोत्सव और नन्हें मुन्हे बच्चों को राधाकृष्ण

तरुण मेहरा की रिपोर्ट
घर घर मनाया गया कृष्णा जी का जन्मोत्सव और नन्हें मुन्हे बच्चों को राधाकृष्ण
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमे आज छिंदवाड़ा नगर के समस्त राधाकृष्ण मन्दिर में भगवान श्री कृष्ण का भी जन्मउत्सव मनाया गया आज के दिन लाखों श्रद्धालुओं द्धारा पूरे दिन व्रत रखकर नर-नारी तथा बच्चे रात्रि 12 बजे मन्दिरों में अभिषेक होने पर पंचामृत ग्रहण कर व्रत खोलते हैं। जन्माष्टमी : : जन्माष्टमी को भारत में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी इसे पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। श्रीकृष्ण ने अपना अवतार भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि को कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में लिया। चूंकि भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे अत: इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हर घर भक्ति के रंगों से सराबोर हो उठते है। इस दिन ही पालको के द्धारा छोटे छोटे नन्हें मुन्हे बच्चो को राधाकृष्ण के बाल रूप में सजाया जाता है और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को मनाया जाता है


